ये बातों लड़कियां सिर्फ अपनी सहेली से ही शेयर करती हैं

लड़कियां और महिलाएं बातें करने के लिए जानी जाती हैं। कहा जाता है कि दो महिला एक साथ चुप रह ही नहीं सकती हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें लड़कियां सिर्फ अपने बीच ही रखती हैं या सेहलियों से शेयर करती हैं। तो चलिए आज आपको बता ही देते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जिन्हें लड़कियां सहेलियों का अलावा किसी और के साथ शेयर नहीं करती हैं।
संबंधों के बारे में :- हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर लड़कियां अंतरंग संबंधों के बारे में सिर्फ और सिर्फ अपनी सहेली से ही बातें करती हैं। हां, कभी-कभी इसके बारे में पार्टनर से भी बात करती हैं, लेकिन हमेशा नहीं।

प्रेम-संबंधों के बारे में :- इस रिसर्च में कहा गया है प्रेम-संबंधों और शारीरिक संबंधों को लेकर जो बातें उनके बीच होती हैं उन्हें वे अपने पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड के बजाय सहेली को बताना पसंद करती हैं।

बेवफाई के बारे में :- यदि कोई लड़की अपने पार्टनर को धोखा देती है तो इस बात को वह अपनी सहेली से ही शेयर करती है। रिसर्च के मुताबिक करीब 33 प्रतिशत महिलाएं अपनी सहेली को अपने धोखे के बारे में बताती हैं, वहीं मात्र 5 फीसदी महिलाएं अपने पार्टनर से इस बात को जाहिर करती हैं। इसके अलावा यदि महिला का एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध है तो इस बात को भी वे अपनी सहेली को ही बताती हैं।

सेक्स लाइफ के बारे में :- विमेन्स इंटिमेट हेल्थ ब्रांड बैलेंस एक्टिव द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक 38 प्रतिशत महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ के बारे में अपनी दोस्त को बताती हैं, जबकि एक-चौथाई औरतें अगर कुछ भी रोमांचक करती हैं तो अपनी सहेली को इसके बारे में जरूर बताती हैं।

No comments:

Post a Comment