बिकनी बेब्स कर सकती है आपकी प्यार भरी जिंदगी बर्बाद

एक अध्ययन में पता चला है कि बिकनी बेब्स आपकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर सकती हैं। जी हां इसलिए जरा बचके रहिए इन बिकनी बेब्स से। एक अध्ययन में पता चला है कि छुटि्टयों के दौरान उन कपल्स के बीच ज्यादा झगडे होते हैं जो बिकीनी बेब्स से भरे हुए बीच पर छुट्टी मनाने के लिए जाते हैं। इस अध्ययन को एक वेबसाइट ने अंजाम दिया। 
इसके लिए वेबसाइट ने एक सर्वे भी किया। सर्वे में 1000 लोगो को शामिल किया गया। सर्वे में पता चला कि बीच पर बिकीनी पहने घूमने वालीं महिलाएं कपल्स के बीच झगडे का कारण बनती हैं। सर्वे में 79 फीसदी कपल्स ने माना कि वे जब लंबी छुट्टी पर जाते हैं तब घूमने जाने के लिए किसने कम कप़डे रखे और किसने ज्यादा, इस पर कपल्स में झगडे हो जाते हैं। 

मर्द बिकनी बेब्स पर नजर डालते हैं और इस कारण उनकी पार्टनर नाराज हो जाती है। अध्ययन में पता चला है कि पुरूष बीच पर घूमने वाली बेब्स को ताडते रहते हैं। यह पुरूषों की पार्टनर को अच्छा नहीं लगता और यह झगडे का कारण बन जाता है। साथ ही, पुरूषों को ये पसंद नहीं आता कि आखिर उनकी पार्टनर को डिनर के लिए तैयार होने में इतना वक्त क्यों लग रहा है।

No comments:

Post a Comment