नेल पेंट के रंग से लड़कियों के सब राज़ समझ जाते है लड़के

आप हमेशा अपने नेल पेंट का चुनाव अपने पसंद के कलर के हिसाब से करती है या फिर आपने जिस रंग के कपड़े पहने होती हैं उससे मैच करता कलर अपने नाखूनों पर लगा लेती हैं। लेकिन कभी सोचा है कि जो नेल पेंट आपकी खूबसूरती में चारचांद लगाता है वो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी कुछ कहता है।
जी हां, आपका नेल कलर आपके नेचर, लाइफस्टाइल और आपसे जुड़े कई राज़ खोलता है। तो अब आप किसी के पसंदीदा नेल कलर के बारे में जानकर एक झटके में उसके नेचर और पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ जान सकती हैं। इसमें हम आपकी मदद करेंगे।  
ग्रीन :- इस कलर का नेल पेंट पसंद करने वाली महिलाएं काफी एडवेंचर्स होती हैं और ये हर वक़्त रिस्क लेने के लिए तैयार होती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी सलाह देने में माहिर होती हैं इसलिए लोग सलाह के लिए इनके पास आते हैं। ऐसी औरतों में एनर्जी की कमी नहीं होती इन्हें एंवारयमेंट से काफी लगाव होता है।

रेड :- इसमें कोई शक नहीं कि रेड ग्लैमर का दूसरा नाम है। रेड काफी बोल्ड कलर माना जाता है इसलिए जिन लड़कियों रेड नेल कलर पसंद होता है वो काफी बोल्ड, ड्रामैटिक और हमेशा स्पॉटलाइट में रहना पसंद करती हैं।

 ब्लू :- अगर आपका पसंदीदा कलर ब्लू है तो आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें हमेशा कुछ नया और अलग करना होता है। इस कलर को पसंद करने वाली महिलाएं हमेशा आगे की सोचती हैं साथ ही काफी क्रिएटिव भी होती हैं। आप मौज-मस्ती करने से कभी पीछे नहीं हटती।

 पिंक :- पिंक जिन लड़कियों का ये पसंदीदा कलर होता है वो काफी रौमेंटिक, खुशमिज़ाज, केयरफ्री टाइप की होती हैं।

डार्क ब्राउन :- ये कलर अपने आपमें काफी बोल्ड होता है और जाहिर सी बात है जो लड़की या औरत इस कलर को चूज करती है वो खुद भी बोल्ड होगी होगी। आप दिखावे में यकीन नहीं रखती हैं और आपको नैचुरल चीज़ों से काफी लगाव होता है।

No comments:

Post a Comment