इस समय बढ़ जाती हैं महिलाओं के गर्भाधारण की संभावना

दुनियाभर में सभी उम्र के लोग सेक्स के बारे में बात करते हैं। इसमें भी महिलाओं की उत्तेजना के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। इस कॉन्सेप्ट को 70 के दशक तक मिथक समझा जाता था।  
मगर, हाल ही में एक विवादास्पद अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं भी चरम उत्तेजना को पा सकती हैं और इस समय उनके गर्भधारण करने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। एक दूसरे के बारे में अधिक आनंद के बारे में ध्यान देने वाले कपल्स के लिए यह बेहद अहम है। अध्ययन में कहा गया है कि ऑर्गेज्म के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता 15 फीसद तक अधिक बढ़ जाती है। इस कारण से उस समय के दौरान महिलाओं के गर्भधारण करने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

यह अध्ययन उन दंपति के लिए अहम हो सकता है, जो अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं। यदि पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी चरम उत्तेजना का अनुभव महसूस करती हैं, तो उनके गर्भधारण करने के मौके बढ़ जाते हैं।

No comments:

Post a Comment