आज-कल शादी के लिये ऐसी चाहतें रखती है लड़कियां .!!

शादी का रिश्ता कोई आसान रिश्ता नहीं होता है। एक बार इस रिश्ते में बंधने के बाद दो लोगों को हर सुख-दुख में साथ पूरी जिंदगी बितानी होती है। और अब तो वैसे भी ज़माना बदल रहा है। इसलिये लड़के और लड़की दोनों के ही शादी को लेकर कई शर्ते होती हैं।
एक सर्वे के अनुसार खासतौर पर शादी के बंधन में बंधने से पहले ज्यादातर लड़कियों की कुछ शर्तें होती हैं। एक भारतीय ऑनलाइन मैच मेकिंग कंपनी ने भारत के सिंगल लोगों की विचारधारा को जानने और शादी को लेकर उनके संकल्प को समझने के लिए एक सर्वे किया, जिसमें उन्हें कई रोचक जानकारियां मिली।

ऑनलाइन सर्वे :- मेच मेकिंग साइट के इस ऑनलाइन सर्वे में 25 से 34 साल के 12,500 से भी अधिक सिंगल लड़कियों ने जवाब दिये। इन सिंगल लड़कियों से जब पूछा गया कि शादी के लिए 'हां' कहने से पहले उनकी कोई शर्तें तो नहीं होती हैं, तो जवाब में 71.3 प्रर्तिशत लड़कियों ने 'हां' में जवाब दिया। वहीं 5.8 प्रतिशत ने 'ना' कहा, और 22.9 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि उन्हें इस बारे में उन्हें सोचना पड़ेगा।

सर्वे के अनुसार शर्तों की खास बातें:-

  • शादी के बाद अपना सरनेम न बदलने की शर्त।
  • शादी के बाद वे स्वतंत्र मिलने की चाहत।
  • परिवार की जिम्मेदारी पुरुष उठाएं, ऐसी इच्छा।
  • पुरुष उनके माता-पिता को अपने माता-पिता जैसा ही सम्मान और सत्कार दे।

No comments:

Post a Comment